पवित्र माह रमज़ान में इबादत का दौर जारी

  
Last Updated:  अप्रैल 30, 2021 " 10:22 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| बोहरा समाज सैलाना द्वारा पवित्र माह रमज़ान में इबादतो (दुआओ) का दौर जारी हैं | समाजजन रोज़े रख रहे हैं एवम् सरकारी आदेशानुसार घरों मे रहकर नमाज़ अदा कर रहे हैं | समाज के प्रवक्ता बुरहान लुकमानी ने बताया कि रोज़ समाजजनो के हाथ जब दुआ के लिए उठते हैं तो एक ही दुआ सबसे पहले दिल से निकलती हैं कि अल्लाह भारत को और दुनिया के लोगों को कोरोना की बीमारी से बचा और जो लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं उन्हे शिफा (तंदरुस्ती) अता कर | जब रोज़दार सजदे में दुआ मांगते हैं तो लोगों को हो रही तकलीफ़ याद करके आँखे भर आती हैं और बार बार अल्लाह से देश की सलामती के लिए दुआएँ माँगी जा रही हैं | शुक्रवार को बोहरा समाज के 19 रोज़े पुरे हुए | मंगलवार की रात को लैलतुल कद्र मनाई जाएगी उस रात में धर्मविलंबि पूरी रात जगकर इबादत करेंगे | लुकमानी ने बताया कि चूँकि मस्जिद में सिर्फ 3 लोगों को नमाज़ पढ़ने की अनुमति हैं इसलिए प्रत्येक दिन 3 लोगों को समाज के आमिल साहब द्वारा पास जारी किए जा रहे हैं और वे लोग ही मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिए उपस्थित हो रहे हैं | रात का भोजन भी दाना कमेटी के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुँचाया जा रहा हैं इसके अलावा समाज के सचिव सैफुद्दिन भाई सायकल वाला समाज के लोगों को कोरोना के टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं,45 वर्ष से अधिक के लगभग 90 प्रतिशत लोगों को टीका लगवाया जा चुका हैं इनमें से सैफुद्दीन भाई ने 50 से अधिक समाजजनो को स्वयं ले जाकर टीका लगवाया हैं |

 1,047 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *