कोविड-19 कन्ट्रोल रूम ड्यूटी में उपस्थित न होने पर 3 डीएसपी निलंबित

  
Last Updated:  मार्च 28, 2020 " 03:08 अपराह्न"

 

भोपाल : 28 मार्च 2020(स्पष्ट खबर) पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने कोविड-19 से संबंधित स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम भोपाल में ड्यूटी पर उपस्थिति न होने पर 3 उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) को निलंबित कर दिया है। निलंबित उप पुलिस अधीक्षकों में पंकज दीक्षित, शालिगराम पाटीदार तथा प्रदीप विश्वकर्मा शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बारम्बार टेलीफोन पर निर्देशित किये जाने के बावजूद ये अधिकारी स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में उपस्थित नहीं हुए। पुलिस महानिदेशक ने विषम परिस्थितियों में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये गये गैर-जिम्मेदाराना आचरण को घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की है।

पुलिस महानिदेशक ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री नवीन कुमार चौधरी को तीनों उप पुलिस अधीक्षकों की 15 दिन के अंदर प्राथमिक जाँच कर पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

 2,347 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *