तहसीलदार अचानक पहुंचे शादी में , हलवाई और बाराती भागे-

  
Last Updated:  मई 1, 2021 " 12:26 अपराह्न"

श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक ने लाकडाऊन मे सामान बेचा विवाह स्थल से बिल जब्त किए

रतलाम/सैलाना| विवाह की अनुमति को कलेक्टर जिला रतलाम ने गाइडलाइन जारी की है। विवाह की अनुमति आदेश में स्पष्ट लिखा है कि केवल 10 लोगों के बीच में शादी संपन्न करना है । बावजूद इसके शादियों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही,
अपने परिवार, रिस्तेदार, दोस्त, परिचितों की जान से अधिक अपनी झूठी शान का दिखावा कर रहे हैं|

कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए शादियो मे शामिल होने वाले व्यक्ति की संख्या पर अंकुश लगाया गया है केवल 10 लोगों के बीच में शादी संपन्न करना है लेकिन रतलाम जिले की सैलाना तहसील के गाँव भीलो की खेडी मे अलग ही नजारा था| ग्राम भीलों की खेड़ी में एसडीएम कामिनी ठाकुर के निर्देश पर तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे तो 100 से अधिक लोग खाना खाते दिखाई दिए तहसीलदार ने कार्रवाई शुरू की तो शादी में हड़कंप मच गया। टीम को आते देख हलवाई भाग खडा हुआ। विवाह आयोजक को नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की कार्यवाही की जा रही है। गांव मे गिरधारी पिता भागीरथ डामर के घर पर लड़के की शादी थी। शादी की अनुमति में मात्र 10 लोगों का आयोजन करना था लेकिन मौके पर 100 से अधिक लोग खाना खाते मिले । सोशल और फिजिकल डिसटैंस नहीं दिखाई दे रही। मौके से इंडेन गैस के सिलेंडर भी मिले। मामले में के गैस एजेंसी संचालक को भी नोटिस देकर कारवाई की जाएगी। मौके से इलेक्ट्रॉनिक सामान के बिल भी जब्त किए गये। लाकडाउन मे जब पूरा बाजार बंद था तब श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक बस स्टैंड सैलाना द्वारा 25 व 28 अप्रैल की तारीख मे सामान बेचा गया, जिसके बिल प्रशासन ने जब्त किए। श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक पर भी कारवाई की जाएगी।

सैलाना में लाकडाउन उलंघन करने वाले 5 दुकानदारों पर कार्रवाई…

शादी की पत्रिका में प्रीतिभोज का समय शाम 6:00 बजे का था लेकिन दोपहर में ही प्रीतिभोज शुरू हो गया। इसी प्रकार ग्राम करिया मे भी २ दिन पहले ही शादी हो गई। इस प्रकार यह भी देखने में आया है कि विवाह आयोजक गलत पत्रिका छपवा कर अनुमति ले रहे हैं और विवाह का आयोजन निर्धारित समय निर्धारित स्थान और निर्धारित दिन पर नहीं कर रहे हैं । अब यह व्यवस्था की जाएगी कि विवाह आयोजक अनुमति लेते समय शपथ पत्र प्रस्तुत करें साथ ही यदि निर्धारित समय पर या समय के पहले विवाह किया तो उस पर भी गलत जानकारी और प्रशासन को गुमराह करने की कार्रवाई की जाएगी ।

 2,575 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *