रतलाम| मध्यप्रदेश में वैक्सीन महाअभियान के शुभारंभ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है जिले के धामनोद नगर के प्रत्येक नागरिक को कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाए जाने हेतु शासन द्वारा दिनांक 21 जून से 30 जून 2021 तक वैक्सीन महा अभियान प्रारंभ किया जा रहा है| जिसका धामनोद नगर में भी विधिवत शुभारंभ दिनांक 21 जून को प्रातः 10:00 बजे शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड धामनोद पर आयोजित किया गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशासक श्री एम एल आर्य एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉक्टर केएस सागर द्वारा बताया गया कि कोविड-19 महामारी से नगर वासियों के जीवन को बचाने हेतु टीकाकरण के लिए शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड धामनोद तथा कार्यालय नगर परिषद धामनोद में दो वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं जिन पर नगर के कोई भी नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई है वह अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सेंटर पर जाकर बगैर पंजीयन के निशुल्क टीका लगवा सकते हैं कोविड-19 एक विश्वव्यापी महामारी है जिससे संपूर्ण मानव जीवन को खतरा है इससे बचने हेतु वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है जो प्रत्येक व्यक्ति को जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है लगाया जाना नितांत आवश्यक है वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इसे लगवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है नगर के नागरिकों से अपील की गई है कि धामनोद नगर में शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने में अपना सहयोग देवें|
नगर परिषद के कर्मचारी नगर में घर- घर पहुँच कर वैक्सीन लगवाने हेतु नागरिकों को आमंत्रित कर रहे
वैक्सीन जागरूकता रैली का आयोजन-
कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीन महा अभियान के संबंध में नागरिकों को जागरूक किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री एम एल आर्य एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉक्टर के एस सागर के नेतृत्व में एक वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद के पूर्व पार्षद वार्ड वार आपदा प्रबंधन समूह के पदाधिकारी नगर के वैक्सीन प्रेरक व कर्मचारि शामिल हुए जो नगर परिषद धामनोद से प्रारंभ होकर सदर बाजार आजाद चौक टंकी चौराहा रतलाम सैलाना मुख्य मार्ग पर होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई जिसके माध्यम से अधिकारियों द्वारा धामनोद के नागरिकों से शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाकर अपने जीवन को सुरक्षित किए जाने की अपील की गई इसके साथ ही संपूर्ण नगर में इस महा अभियान से संबंधित पोस्टर बैनर चौराहों पर लगाए गए तथा आपदा प्रबंधन समूह के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक घर पर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए गए तथा नागरिकों से इस महा अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है|