MP: रिश्वत ले रहे सीएमओ और स्टोरकीपर गिरफ्तार: लोकायुक्त पुलिस

  
Last Updated:  जुलाई 19, 2021 " 05:04 अपराह्न"

खरगोन| लोकायुक्त ने खरगोन में एक छापामार कार्रवाई करके रिश्वत ले रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं स्टोर कीपर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 ,13 (2), 120 IPC के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

बोली लगाकर स्क्रैप मैटेरियल खरीदा था, फिर भी रिश्वत मांग रहे थे

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण कुमार बघेल ने बताया कि आवेदक साबिर खिलजी पिता इमामुद्दीन खिलजी निवासी पुलिस थाने के सामने भीकनगांव द्वारा परिषद में दिसंबर 2020 में हुए स्क्रैप के ओपन टेंडर में करीब 2 लाख की राशि के स्क्रैप मैटेरियल बोली के माध्यम से लिए गए थे। जिसके कमीशन के एवज में आवेदक से 30 हजार रुपए की मांग आरोपी प्रभारी सीएमओ मनोज गंगराड़े व स्टोर कीपर एवं राजस्व शाखा प्रभारी नीरज रावत द्वारा की जा रही थी।

सीएमओ ऑफिस में खुलेआम रिश्वत ले रहे थे, वहीं पर पकड़ा: लोकायुक्त

जिसकी शिकायत आवेदक साबिर खिलजी द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर को की गई थी। शिकायत पर आवेदक से रिश्वत मांग संबंधी रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें 12 हजार रुपए लेन-देन तय हुआ। लोकायुक्त डीएसपी ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2021 को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज गंगराड़े एवं राजस्व शाखा तथा स्टोर प्रभारी नीरज रावत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कक्ष में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 ,13 (2), 120 IPC के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 514 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *