MP: शिक्षकों का 26 से 31 जुलाई में होगा टीकाकरण

  
Last Updated:  जुलाई 23, 2021 " 07:46 अपराह्न"


मुख्य सचिव श्री बैंस ने दिये निर्देश

भोपाल| प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों का कोविड-19 टीकाकरण एक अभियान के रूप में किया जायेगा। इसके लिये मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने सभी कलेक्टर्स और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 26 से 31 जुलाई में यह अभियान संचालित किया जाए।

टीकाकरण अभियान का आयोजन जिला मुख्यालय एवं विकासखंडों में सुविधा युक्त महाविद्यालयों का चयन कर नियत तिथि में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया जायेगा। इस अभियान में आदिम जाति कल्याण विभाग के विद्यालय सहित सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 टीके के प्रथम/द्वितीय डोज़ लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षा संस्थानों से समन्वय स्थापित कर वर्कप्लेस कोविड-19 टीकाकरण सत्र हो। साथ ही इस अभियान के दौरान टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं।

 611 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *