न्यूज़ीलैंड ने सुरक्षा कारणों से रद्द किया पाकिस्तान दौरा, मैदान में उतरने से ठीक पहले किया फ़ैसला

  
Last Updated:  सितम्बर 17, 2021 " 04:22 अपराह्न"

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने मैच से ठीक चंद मिनटों पहले सुरक्षा का हवाला देते हुए रावलपिंडी के स्टेडियम में जाने से इनकार कर दिया, यहां पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उन्हें पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना था।
न्यूज़ीलैंड की टीम 18 साल के बाद पाकिस्तान की धरती पर क्रिकेट खेलने आई है. दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी में तीन एक दिवसीय मुक़ाबला खेला जाना था. इसके बाद लाहौर में पांच टी20 मैचों की सिरीज़ खेलने का कार्यक्रम भी था।
न्यूज़ीलैंड ने एक बयान में कहा है कि, पाकिस्तान में ख़तरे के स्तर में वृद्धि को देखते हुए और न्यूज़ीलैंड सुरक्षा सलाहकारों से मशवरा करने के बाद यह फ़ैसला लिया गया है कि न्यूज़ीलैंड यह दौरा जारी नहीं रखेगा।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि उन्हें जो सलाह मिल रही थी उसे देखते हुए दौरे को जारी रखना संभव नहीं था।
उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिए एक झटका होगा जो कि एक शानदार मेजबान रहा है लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और हमारा मानना है कि यह एकमात्र विकल्प है।
न्यूज़ीलैड क्रिकेट ने बताया कि अब टीम के वापस लौटने की व्यवस्था की जा रही है।

 484 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *