करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में घुसकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, बिसाहूलाल को बर्खास्त करो-

  
Last Updated:  नवम्बर 27, 2021 " 06:07 अपराह्न"

भोपाल। एक तरफ शिवराज सिंह चौहान का अनुसूचित जनजाति प्रेम और दूसरी तरफ भाजपा नेताओं द्वारा सामान्य जाति के प्रति आपत्तिजनक बयान बाजी ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के अंदर घुस कर मंत्री बिसाहूलाल को बर्खास्त करने की मांग की है। 

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विवादित बयान का मसला उनकी माफी के बाद भी शांत नहीं हुआ है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में उनकी कार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने घेरा। उन्हें काले कपड़े दिखाए। इस दौरान भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। 

दो दिन पहले बिसाहूलाल ने अनुपपूर में कहा था कि ठाकुर-ठकोर लोग महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं। उन्हें पकड़कर बाहर लाने की जरूरत है। जैसे ग्रामीण महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है, वैसे ही सबको काम करना चाहिए। उनका यह बयान वायरल हो गया था। करणी सेना ने कुछ जगहों पर उनके पुतले जलाए। कांग्रेस ने तो उनसे इस्तीफा तक मांग लिया था।

करणी सेना के कार्यकर्ता अचानक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घुस आए और मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी करके उन्हें बर्खास्त करने की मांग करने लगे। पुलिस के नाम पर सिर्फ एक अधिकारी मौजूद थे जो करणी सेना से वीआईपी को बचाने में व्यस्त हो गये। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धक्के देकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यालय से बाहर निकाला।

 497 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *