प्रदेश में 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

  
Last Updated:  दिसम्बर 16, 2021 " 04:14 अपराह्न"

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रीपरिषद की बैठक से पूर्व मंत्रियों को संबोधित कर कहा है कि प्रदेश में 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा।

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसके अंतर्गत अल्पविराम, आनंद घर, आनंद कैलेंडर, आनंद शिविर जैसी गतिविधियां संचालित होंगी। प्रदेश में वर्तमान में 170 स्थानों पर आनंद घर संचालित है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री साथियों को अपने विभागों की गतिविधियो के लिये केंद्र से अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश में विकास और जन कल्याणकारी गतिविधियों का और अधिक विस्तार हो सकेगा।

लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर अब 21 साल होगी, कैबिनेट से प्रस्ताव पास

 456 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *