रतलाम/धामनोद । अध्यात्म विभाग राज्य शासन के निर्देश अनुसार , राज्य में 14 से 28 फरवरी के मध्य संचालित आनंद उत्सव का आज 28 जनवरी को समापन हुआ। इसी कड़ी में रतलाम जिले के धामनोद नगर में खेड़ा स्थित (आनंद स्थल) खेल ग्राउंड पर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया , आज अंतिम दिवस मैदान पर गोला फेंक का आयोजन हुआ जिसमें संजय पाटीदार प्रथम स्थान एवं श्यामलाल पाटीदार द्वितीय स्थान पर रहे और बोरा रेस में श्यामलाल पाटीदार प्रथम संजय पाटीदार द्वितीय एवं तीन टांग दौड़ में संजय पाटीदार और गोपाल काजी ने प्रथम स्थान एवं श्यामलाल पाटीदार एवं हरिओम पाटीदार ने द्वितीय स्थान तथा चेयर रेस में ईश्वरलाल धाड़वी ने प्रथम स्थान एवं सुरेश धाड़वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । आनंद स्थल पर सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे कार्यक्रम के पश्चात आनंद उत्सव के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया जिसमें सभी प्रतियोगियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव, देवीलाल गोरा, जगदीशचंद्र पाटीदार, मदनलाल पाटीदार, प्रहलाद पाटीदार , देवीसिंह , भेरूलाल पाटीदार, श्यामलाल राव, ईश्वरलाल राव, गोपाल काजी, नाथूलाल पटेल, विनोद धाड़वी, रणजीत सिंह सिसोदिया, संतोष पाटीदार, श्यामलाल पाटीदार, गणेश काजी, हरिओम पाटीदार, संतोष राव, अजय पाटीदार, जगदीशचंद्र, राजेंद्र सिंह पवार, कारूलाल पटेल, भेरूलाल पाटीदार, सुभाष पाटीदार, निखिल पाटीदार, जगदीश, राकेश नाहर, सुभाष शर्मा, नारायण पाटीदार, संजय पाटीदार, एवं निकाय कर्मचारी अर्जुन पाटीदार, दीपक परमार, ममता शर्मा, हरिओम राव, अशोक मुनिया एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शसांवरिया राव द्वारा किया गया एवं आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया ।