राज्य का पूर्ण विकास नागरिकों की मानसिकता, शारीरिक एवं भावनात्‍मक उन्नति तथा प्रसन्नता से ही संभव है

  
Last Updated:  जनवरी 27, 2020 " 02:54 अपराह्न"

रतलाम, 27 जनवरी 2020(स्पष्ट खबर)। नागरिकों की खुशहाली एवं परिपूर्ण जीवन के लिए आंतरिक तथा बाह्य सकुशलता आवश्‍यक है। सिर्फ भौतिक प्रगति व सुविधाओं से अनिवार्य रूप से प्रसन्‍न रहना संभव नहीं है। राज्‍य का पूर्ण विकास नागरिकों की मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्‍मक उन्‍नति तथा प्रसन्‍नता से ही संभव है। अत: नागरिकों को ऐसी विधियां तथा उपकरण उपलब्‍ध कराने होंगे, जो उनके लिए आनंद का कारक बनें। विकास का मापदण्‍ड मूल्‍य आधारित होने के साथ-साथ नागरिकों के आनंद ज्ञात करने वाला भी होना चाहिए। इस अवधारणा को साकार करने के लिए भौतिक प्रगति के पैमाने से आगे बढ़कर आनंद के मापकों को भी समझा जाए तथा उनको बढाने के लिए सुसंगत प्रयास किए जावे। इस उदद्देश्‍य से आनंद उत्सव का आयोजन
राज्‍य सरकार व्दारा वर्तमान में राज्‍य आनंद संस्‍थान, मध्‍यप्रदेश शासन के अध्‍यात्‍म विभाग के अर्न्‍तगत संचालित है।
जिस के निर्देशानुसार प्रदेश में 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जा रहा हैं,


जिस में रतलाम जिले के धामनोद में नगर में खेड़ा स्थित आनंद स्थल पर आनंद उत्सव का आयोजन नगर परिषद व्दारा किया जा रहा है
जिसके अंतर्गत 27 जनवरी को मैदान पर चम्मच में नींबू रखकर रेस का आयोजन किया गया खेल आनंद में नागरिकों ने भाग लिया इसमें सुभाष पाटीदार प्रथम एवं गणेश काजी द्वितीय स्थान पर रहे तथा चम्मच और कंचे रेस का आयोजन भी हुआ जिसमें श्यामलाल पाटीदार प्रथम एवं उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव द्वितीय स्थान पर रहे
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा , जगदीश पाटीदार, भेरूलाल काजी, प्रहलाद ताली, गोपाल व्यास, राजेश बैरागी, दिलीप धाडवी, मुकेश पाटीदार, चमन राव ,गणेश काजी, कीर्ति राजपूत, हेमंत पाटीदार, कुलदीप, सुनील प्रजापत, चंद्रभानु राव, संतोष राव एवं निकाय कर्मचारी अर्जुन पाटीदार, हरिओम राव, धर्मेंद्र शर्मा एवं नागरिक गण उपस्थित थे

 4,564 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *