Ratlam: ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का रतलाम नगर में प्रथम आगमन

  
Last Updated:  दिसम्बर 28, 2023 " 01:47 पूर्वाह्न"

रतलाम। नव वर्ष में 3 जनवरी को प्रथम बार रतलाम में ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का आगमन होगा, “असीम आनंद की ओर” विषय पर प्रेरणादाई उदबोधन देंगी।

आध्यात्मिक जगत के परम विदुषी सुप्रसिद्ध जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का रतलाम नगरी में पहली बार 3 जनवरी को आगमन हो रहा है उनके आगमन पर संध्या 6:00 बजे अंबेडकर ग्राउंड पोलो ग्राउंड स्टेडियम के पास रतलाम में विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका विषय होगा”असीम आनंद की ओर”। शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक सुप्रसिद्ध गायक भ्राता युगरतन जी द्वारा संगीत संध्या का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी , छ.ग.भिलाई क्षेत्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी पधारकर आशीर्वचन देंगे।
पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए रतलाम सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी
अनिता दीदी एवम ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया कि बहुत लंबे समय से रतलाम शहर
वासियों की मांग थी शिवानी दीदी रतलाम की भूमि पर आए, उनके लंबे समय के इंतजार और शिवानी दीदी के प्रति बढ़ते लोकप्रियता को देखते हुए अंबेडकर ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ह,जो आम जन के लिए नि :शुल्क है । कार्यक्रम में प्रवेश,प्रवेश पास के द्वारा
होगा,प्रवेश पास प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। डोंगरे नगर
एवम पत्रकार कालोनी सेवाकेंद्र से भी प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं । रजिस्ट्रेशन – व्हाट्सएप करे- 9754804499
डोंगरे नगर एवम पत्रकार कालोनी स्थित ब्रह्माकुमारिज सेवाकेंद्र से भी प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं ।
सात दिवसीय”बढ़ते कदम खुशी की ओर” राजयोग शिविर
4 से 10 जनवरी तक शिवानी दीदी के कार्यक्रम के पश्चात सुप्रसिद्ध तनाव प्रबंधन विशेषज्ञा ख्याति प्राप्त अनुभवी
वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी बिलासपुर (छ.ग.)के पावन सानिध्य में सात दिवसीय
“बढ़ते कदम खुशी की ओर”राजयोग शिविर का आयोजन लायंस हाल, रिलायंस पेट्रोल पंप के
पास किया गया है, शिविर दो सत्रों में होगा,जिसका समय प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक एवं संध्या 7 : 00 से 8:30 तक रहेगा।आप किसी भी एक सत्र में भाग ले सकते हैं।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 561 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *