Lok sabha election 2024: 14 करोड़ 22 लाख रूपये से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियाँ जब्त

  
Last Updated:  मार्च 22, 2024 " 06:40 अपराह्न"

14 करोड़ 22 लाख रूपये से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियाँ जब्त

नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु की हुई जब्ती

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन (Lok sabha election 2024) की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च से प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 मार्च तक 14 करोड़ 22 लाख 98 हजार 274 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्रियाँ जब्त की गयी हैं। इनमें 3 लाख 11 हजार 371 लीटर मदिरा जब्त की गयी है। इसका मूल्य 4 करोड़ 3 लाख 85 हजार 101 रूपये है।

इसी तरह 2 करोड़ 43 लाख 97 हजार 378 रूपये मूल्य के 3 हजार 236 किलोग्राम ड्रग्स और 60 लाख 21 हजार रूपये मूल्य की 90 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ जब्त की गई हैं। साथ ही 6 करोड़ 41 लाख 66 हजार 395 रूपये मूल्य की अन्य सामग्रियाँ (रेडीमेड, गारमेंटस् आदि) और 73 लाख 28 हजार 400 रूपये नगद जब्त किये गये हैं।

 537 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *