Ratlam:खुले में कचरा फेंकने वाले का फोटो भेजने पर मिलेगी 50 रूपये की प्रोत्साहन राशि

  
Last Updated:  अक्टूबर 2, 2024 " 07:47 अपराह्न"

महापौर प्रहलाद पटेल ने फोटो भेजने हेतु किया नम्बर जारी

रतलाम। नगर में ऐसे व्यक्ति जो अपने घरो, दुकानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ना डालते हुए खुले में कचरा डालते है ऐसे व्यक्तियों का फोटो मोबाईल नम्बर 7471144937 पर भेजने पर फोटो भेजने वाले को 50 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन समारोह में महापौर प्रहलाद पटेल ने उक्त मोबाईल नम्बर जारी करते हुए कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ रखने हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है किन्तु नगर में ऐसे व्यक्ति भी है जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गन्दा करते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर रोक लगाने हेतु कचरा फेंकते हुए फोटो निगम के पास पंहूचे इस हेतु मोबाईल नम्बर 7471144937 जारी किया गया है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति जो कि खुले में कचरा फेंकने वाले का फोटो पते के साथ भेजेगा उसे 50 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। फोटो भेजने वाले की जानकारी पूर्णतः गुप्त रखी जाकर खुले में कचरा फेंकने वाले पर जुर्माना किया जायेगा।

 519 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *