नगर निगम द्वारा तबेले तोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ टीआईटी रोड क्षेत्र में मवेशी के तबेले को तोड़ा

  
Last Updated:  अक्टूबर 17, 2024 " 07:51 पूर्वाह्न"

Ratlam: रतलाम नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु निगम नगर निगम एक्ट के विरूद्ध नगरीय सीमा क्षेत्र में संचालित मवेशियों के तबेले को तोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है जिसके तहत निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा टीआईटी रोड़ क्षेत्र में सतीश व्यास के तबेले को तोड़ा गया।
स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह ने बताया कि शहर से मवेशियों के तबेले एवं बाड़े हटाने की कार्यवाही के तहत जिन तबेले मालिकों को तबेले हटाने हेतु सूचना पत्र दिये जाने के साथ ही मौखिक रूप से समझाईष भी दी गई थी, नियत समयावधि में तबेले एवं बाड़े नहीं हटाने पर नगर निगम द्वारा तबेले व बाड़े हटाने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई है जिसके तहत टीआईटी रोड़ क्षेत्र में सतीश व्यास के तबेले को तोड़ा गया।

स्वच्छंद रूप से विचरण करने वाले मवेशी व उनके बाड़े व तबेलों शहर तो गंदा होता ही है साथ ही उत्पन्न गंदगी से मच्छर पैदा होते है जिससे नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों का सामना करना पड़ता है। निगम एक्ट के विरूद्ध शहर में संचालित गाय, भैंस, सूअर व अन्य पशुओं के तबेले एवं बाड़े तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। मवेशी पालकों के अनुरोध है कि वे अपने तबेले व बाड़े स्वंय हटा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा तबेले को हटाया जाकर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अवसर पर झोन प्रभारी किरण चौहान, पर्वत हाड़े़, आशीष चौहान, तरूण राठौड़ व वार्ड दरोगा उपस्थित थे।

 707 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *