जय बलवीर व्यायामशाला द्वारा सैलाना से होरी हनुमान जी यात्रा निकाली जाएगी

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2024 " 03:05 अपराह्न"

Sunilsingh parihar रतलाम/सैलाना। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सैलाना के जय बलवीर व्यायाम शाला द्वारा सैलाना से हरि हनुमानजी धाम तक पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी बलवीर व्यायामशाला के आयोजकों ने सैलाना ओशिन परिसर में संक्षिप्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर दि।
बलवीर व्यायामशाला के वरिष्ठ सदस्य मंगलेश कसेरा ने प्रेस क्लब सैलाना के पत्रकार गणों को यात्रा के विषय में जानकारी देते बताया कि होरी हनुमान जी की कृपा से यह यात्रा पिछले 8 वर्षों से निरन्तर चल रही है। इस वर्ष यात्रा अपने 9 वे वर्ष में प्रवेश कर रही है।
मंगलेश कसेरा ने सैलाना से होरी हनुमानजी धाम तक यात्रा का विवरण बताया। बलवीर व्यायामशाला द्वारा आयोजित उक्त पत्रकार भेट वार्ता में बलवीर व्यायामशाला के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस क्लब सैलाना के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश मालवीय का होरी हनुमान जी के चित्र भेट व्यायामशाला के पदाधिकारियों ने पुष्पहार से सम्मानित किया।
सैलाना के स्थानीय ओशिन परिसर में आयोजित पत्रकार भेट वार्ता में बलवीर व्यायामशाला के जीवन लाल पडियार, पूरणमल परमार,पूर्व पार्षद दिलीप डामोर,विशाल पडियार, निर्मल पडियार, जितेंद्र दया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 725 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *