ND vs NZ Champions Trophy Final 2025: टीम इंडिया बनी Champions फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियन ट्रॉफी जीती; पीएम ने दी बधाई

  
Last Updated:  मार्च 9, 2025 " 11:23 अपराह्न"

ND vs NZ Champions Trophy Final 2025: भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने 12 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता है।

ये तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और इसी के साथ वह सबसे ज्यादा बार ये टूर्नामेंट जीतने वाली टीम भी बन गई है।

भारत ने साल 2002, 2013 और अब 2025 में ये ट्रॉफी जीती है। 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी। जीत के लिए भारत को 252 रनों की दरकार थी जो उसने कप्तान रोहित शर्मा के 76 रन और अंत में श्रेयस, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जुझारू पारियों के दम पर हासिल कर लिया।

इसी के साथ रोहित ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीता था। रोहित से पहले धोनी की कप्तानी में भारत ने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के फाइनल में हराया था और अब भारत ने यही काम किया है।

न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतकों की मदद से 251 रन बनाए। कुलदीप और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।

स्टंप्स से डांडिया करने लगे रोहित-कोहली

दुबई में खेले गए फाइनल में जैसे ही रवींद्र जडेजा के बल्ले से जीत वाला चौका निकला, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी जीत की खुशी की चीख सुनाई देने लगी. सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से गले मिलने लगे, हाथ मिलाने लगे और तुरंत ही मैदान पर उतरकर जीत का जश्न मनाने लगे. इस दौरान खास तौर पर रोहित और विराट ने अपने खास अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया, जिसने इस खिताबी जीत को और भी खास बना दिया।

https://x.com/MemesWorld4u/status/1898771712696635645?t=lRR6SXqF_cXua4toxFZl1w&s=08

8 साल पहले हारे, अब फिर मिलकर बने चैंपियन

दोनों ही खिलाड़ियों के लिए ये खिताब बहुत खास भी था. ये दोनों ही खिलाड़ी 2013 की उस टीम का हिस्सा थे, जब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. फिर दोनों उस टीम का भी हिस्सा थे, जब 2017 में इसी टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था. अब लगातार तीसरी बार रोहित और विराट ये चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे थे, जो दोनों के लिए इस टूर्नामेंट में आखिरी ही मौका था. दोनों ने मिलकर 2017 की उस दिल तोड़ने वाली हार के दर्द को अब दुबई में पूरी तरह से दूर कर दिया और शायद इसका ही नतीजा था कि दोनों अचानक मोहल्ले के बच्चों की तरह स्टंप्स उठाकर उससे ही डांडिया करने लगे।

 841 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *