रोहित शर्मा ने अचानक लिया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट, इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया का होना था ऐलान

  
Last Updated:  मई 7, 2025 " 08:28 अपराह्न"

Rohit Sharma Retirement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के लिए टीम का सिलेक्शन होने से पहले टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और अपने दिल की बात कह दी। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए हालिया फॉर्म चिंता का विषय थी। यही वजह है कि उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह संभव है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनका सिलेक्शन न हो या कप्तानी से हटा दिया जाए।

रोहित के लिए आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी रही, जिसमें वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। आलोचना जब होने लगी तो उन्होंने आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखने का फैसला किया। उसी समय इस बात की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि रोहित शर्मा का टेस्ट करियर अब थम गया है। हालांकि, रोहित शर्मा इसके बाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने इससे इनकार किया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी की। पाकिस्तान की मेजबानी वाले टूर्नामेंट उन्होंने न केवल कप्तानी बल्कि बल्ले से भी कमाल किया। टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। वह एमएस धोनी की खास लिस्ट में शामिल हुए। उनकी कप्तानी में पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब भी भारत ने जीता था।

 786 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *