भारत ने कराची- लाहौर पर किया बड़ा हमला, पाकिस्तान का हर शहर हुआ धुआं- धुआं

  
Last Updated:  मई 9, 2025 " 12:57 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली। पाकिस्तानी ड्रोन अटैक का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच INS विक्रांत से कराची और लाहौर पर सीधा हमला किया है। बता दें कि गुरुवार रात पाकिस्तान के द्वारा किए गए ड्रोन हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

खबर है कि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिसमें दो F-16 और दो J-17 शामिल हैं। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान का AWACS मार गिराया है और लाहौर पर बड़ा हमला बोला है. उसके पूरे एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया है।

पाकिस्तान के लड़ाकू विमान गिराये-

इसके अलावा सियालकोट में ड्रोन से हमला हुआ है। बता दें कि गुरुवार की सुबह भी भारत ने लाहौर पर ड्रोन से हमला किया था। भारत ने पाकिस्तान के दो F-16 और दो JF-17 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस दावे के समर्थन में पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह JF-17 को नुकसान पहुंचने की बात स्वीकार कर रहे हैं।

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप, आर्मी चीफ असीम मुनीर को हटाया- सूत्र

रत की कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार ने आर्मी चीफ को हटा दिया है और उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है। असीम मुनीर पर अपना व्यक्तिगत एजेंडा चलाने का आरोप लगा है।

सैयद असीम मुनीर अहमद शाह पाकिस्तान का सेना प्रमुख था और वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। साल 2022 से ही वह पाकिस्तानी सेना के 11वें सेना प्रमुख के रूप में काम कर रहा था। सेना प्रमुख बनने से पहले वह क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में GHQ में तैनात था।

 939 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *