अभी- अभी: धामनोद में पानी की टंकी के नीचे दब ने से 06 वर्षीय बालक की मृत्यु

  
Last Updated:  जुलाई 21, 2025 " 03:36 अपराह्न"

अभी- अभी: धामनोद में पानी की टंकी के नीचे दब ने से 06 वर्षीय बालक की ह्रदय विदारक मृत्यु

Ratlam: रतलाम जिले के धामनोद में एक ह्रदय विदारक हादसे में एक 06 वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार आज दोपहर लगभग 1.30 बजे नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक 14 सांई मंदिर क्षेत्र में आबादी क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा पेयजल हेतु एक पानी टंकी को लौहे के स्टेंड पर रखी हुई थी, जो स्टैंड टूटने से अचानक निचे गिरी इसी दौरान यहां पानी पीने आयें बालक अर्पित पिता राजकुमार तेवाड उम्र 06 वर्ष निवासी धामनोद टंकी के निचे आगया बच्चों ने हादसा होते देख चिल्लाएं तब आस पास के नागरिकों ने पानी की टंकी हटाईं और अर्पित को बाहर निकाला लेकिन तब तक अर्पित की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर धामनोद चौकी पुलिस ने मौक़ा पंच नामा बनाकर मृतक को पीएम हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। था लेकिन मृतक के परिजन शव को नगर परिषद कार्यालय लेकर आ गये, और यहां पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे। पुलिस थाना सैलाना टीआई सुरेन्द्र सिंह गड़रिया दल-बल के साथ पहुंचे और मृतक बालक अर्पित के परिवारजनों एवं नागरिकों से चर्चा की , नागरिक का कहना था कि जबतक सीएमओ नहीं आएगी तब तक हम शव को नहीं हटाएंगे तकरीबन 04 बजे नगर परिषद सीएमओ पुजा गोयल ने कार्यालय पहुंचकर नागरिकों से चर्चा की सीएमओ और पुलिस थाना प्रभारी ने इस घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया तब परिजन शव का पीएम करवाने रतलाम रवाना हुए। नागरिकों द्वारा मौके पर नगर परिषद कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। ह्रदय विदारक हादसे में बालक की मृत्यु से नागरिकों में नगर परिषद के प्रति आक्रोश देखा गया।

 2,443 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *