Ratlam:कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित

  
Last Updated:  सितम्बर 10, 2025 " 07:08 अपराह्न"

कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित

 Ratlam: आज 10 सितंबर को तहसील कार्यालय  रतलाम  के शहर मीटिंग हॉल में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग के आर. ए. ई. ओ अधिकारी, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी संयुक्त रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले में हुई अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक के कारण हुई फसल नुकसानी पर अपने-अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से सर्वे कर क्षति का आकलन कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने, फसल नुकसानी पर नियमानुसार बीमा सहायता राशि की कार्यवाही में सहयोग करने, पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गिरदावरी के कार्य को समयावधि में पूर्ण करने एवं कृषक फसल बीमा टोल फ्री नम्बर 1447, वाट्सअप नम्बर 7065514447 तथा क्रॉप इन्सोरेंस ऐप की जानकारी दिये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर श्रीमती आर्ची हरित द्वारा की गई। बैठक में तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर एवं मनोज चौहान, नायब तहसीलदार रतलाम शहर श्रीमती पिंकी साठे उपस्थित थी।

 538 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *