सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में मदद करती है
Last Updated: सितम्बर 23, 2025 " 05:58 अपराह्न"
सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में मदद करती है
Ratlam_ sailana: सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में मदद करती है। अभिभावकों को अपनी बालिकाओं के लिए भारत सरकार की इस योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। उक्त जानकारी सैलाना डाक विभाग के उप डाकपाल आर सी बसेर ने दी है। सैलाना डाक विभाग के श्री बसेर ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की सबसे महत्वकांक्षी एवं लाभान्वित करने वाली शासकीय योजना है, जो बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है| यह योजना के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के लिए है। जिसमें बचत पर आकर्षक ब्याज दर शासन द्वारा दिया जाता है, योजना जो बालिकाओं की बचत को बढ़ावा देती है। इतना ही नहीं यह योजना आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट प्रदान करती है| योजना बालिका की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
सैलाना डाक विभाग के श्री बसेर ने अभिभावकों से अपनी बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में बचत खाता खोलने का आह्वान किया है अधिक जानकारी के लिए डाकघर सैलाना अथवा अनुडाकपाल सैलाना उपडाकघर मोबाइल नंबर 9425361337 से संपर्क किया जा सकता है।