रतलाम/ सैलाना बायपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, स्पीड ब्रेकर की मांग-

  
Last Updated:  मई 1, 2026 " 06:07 अपराह्न"

Ratlam : सैलाना बायपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, स्पीड ब्रेकर की मांग-

सुनिल सिंह परिहार
रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)।
सैलाना बायपास सड़क हादसों का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है, जहां प्रतिदिन कोई न कोई दुर्घटनाएं हो रही है।
लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने MPRDC को पत्र लिखा है।

उक्त बायपास पर लगातार बढ़ती दुर्घटना पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक(MPRDC) भरत यादव को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि सैलाना बायपास अब अत्यंत व्यस्त मार्ग बन चुका है, जहां भारी वाहनों के साथ स्थानीय यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते आए दिन दर्जनों छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विशेष रूप से बायपास के प्रमुख चौराहों और क्रॉसिंग पॉइंट्स पर वाहनों की तेज और अनियंत्रित गति हादसों का मुख्य कारण बन रही है। इस स्थिति को देखते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर मानक स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) लगाए जाने की मांग की गई है।
इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड और रेडियम संकेतक लगाने की भी बात कही गई है, ताकि विशेषकर रात्रि के समय वाहन चालक सतर्क रह सकें और हादसों में कमी लाई जा सके। शुक्ला ने एजेंसी और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क का निर्माण बिना तकनीकी मानकों और तय मापदंडों के किया गया है। यही कारण है कि अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर स्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं।

 271 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *