रतलाम/ सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

  
Last Updated:  जुलाई 16, 2026 " 05:32 अपराह्न"

Ratlam: सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। मुख्यालय, होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व में आयोजित 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ अपर कलेक्टर बृजेन्द्र कुमार रावत एवं जिला सेनानी श्रीमती रोशनी बिलवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में कुल 100 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स उपस्थित रहे। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य, सिविल डिफेंस की भूमिका तथा आपदा प्रबंधन की आधारभूत जानकारी प्रदान करने के साथ की गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रावत ने वालेंटियर्स को प्रेरित किया गया कि वे विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान स्वप्रेरित होकर समाज एवं प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करें तथा जन-जन तक आपदा जागरूकता का संदेश पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने सिविल डिफेंस वालेंटियर की भूमिका एवं उनके निस्वार्थ कार्य के महत्व को समझाया । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन में उपयोग होने वाले उपकरणों का अवलोकन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार आगामी सात दिवस तक संचालित किया जाएगा, जिसमें आपदा प्रबंधन के विभिन्न सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 60 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *