रतलाम/जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई

  
Last Updated:  अगस्त 18, 2026 " 06:36 अपराह्न"

Ratlam: जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील निराकरण तथा प्रशासन एवं नागरिकों के मध्य सीधे संवाद के उद्देश्य से आज मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जिले में कुल 07 विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई।

नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय में आयुक्त नगर पालिक निगम रतलाम, रतलाम अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रतलाम, सैलाना अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना, बाजना विकासखंड कार्यालय में जनपद पंचायत बाजना, जावरा अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा, पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में जनपद पंचायत पिपलौदा तथा आलोट अनुविभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आलोट द्वारा जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई में विकासखंड एवं तहसील के संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, विद्युत एवं अन्य आवश्यक विभागों के सक्षम अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का पंजीयन कर आवेदक को पावती दी गई। जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव था, उनका तत्काल निराकरण किया गया। जिन प्रकरणों में जांच अथवा अभिलेख परीक्षण आवश्यक है, उनमें स्पष्ट समय-सीमा एवं उत्तरदायी अधिकारी निर्धारित किया गया।

केवल जिला स्तर पर निर्णय, अंतरविभागीय समन्वय अथवा अन्य विशेष हस्तक्षेप अपेक्षित होने वाले मामलों की सुनवाई की गई।

 64 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *