MP OBC Reservation: 27% OBC आरक्षण पर एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 फीसदी ही रहेगी रिजर्वेशन की सीमा

  
Last Updated:  अक्टूबर 9, 2026 " 05:35 अपराह्न"

MP OBC Reservation: 27% OBC आरक्षण पर एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 फीसदी ही रहेगी रिजर्वेशन की सीमा

भोपाल(स्पष्ट खबर)। MP High Court OBC Verdict: मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर जबलपुर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 27 फीसदी आरक्षण करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि ओबीसी वर्ग के लिए प्रदेश में 14 फीसदी आरक्षण ही लागू रहेगा।

वहीं 27 फीसदी आरक्षण के लिए राज्य सरकार पर्याप्त आंकड़े पेश नहीं कर सकी। अदालत ने कहा कि 50 फीसदी आरक्षण की सीमा पार करने के लिए असाधारण परिस्थितियां भी साबित नहीं हुईं।

हाई कोर्ट ने 13 फीसदी होल्ड पदों पर तीन महीने के भीतर अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का निर्देश दिया है। इस फैसले का असर लंबित सरकारी भर्तियों पर पड़ सकता है।

 46 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *