रतलाम/CM Helpline की पांच शिकायतों में तीन तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी

  
Last Updated:  नवम्बर 18, 2026 " 05:28 अपराह्न"

Ratlam:कलेक्टर श्री कटेसरिया ने की राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर तीन तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी किए हैं। इनमें तहसीलदार पिपलौदा की तीन, तहसीलदार जावरा की एक तथा तहसीलदार रतलाम ग्रामीण की एक शिकायत सहित कुल पांच शिकायतें शामिल हैं।

बैठक में कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल के अंतर्गत राजस्व विभाग के सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 273 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *