31 मार्च को संपूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा-

  
Last Updated:  मार्च 30, 2020 " 05:15 अपराह्न"

रतलाम : 30मार्च 2020(स्पष्ट खबर)
रतलाम के समस्त निवासियों को सूचित किया जाता है कि 31 मार्च मंगलवार को संपूर्ण रूप से लॉक डाउन रहेगा। केवल मेडिकल की चिन्हित दुकाने एवं सांची दुग्ध की होम डिलीवरी व घर-घर दूध बांटने वाले अनुमत रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के दुकाने व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। खाने के पैकेट केवल शासन स्तर से ही बांटे जाएंगे। अन्य सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं के माध्यम से बांटे जाने वाले पैकेट शासन स्तर से बांटे जायेंगे। यह व्यवस्था केवल 31 मार्च 2020 मंगलवार को रहेगी।

कलेक्टर द्वारा बैठक लेकर संपूर्ण लॉक डाउन संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया गया-

    कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जिले में 31 मार्च को संपूर्ण लॉक डाउन के संबंध में एक बैठक लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया गया। ओल्ड पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रातः आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, रतलाम शहर तथा ग्रामीण एसडीएम, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

 3,057 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *