उपार्जन केन्द्र धामनोद पर भष्ट्राचार, मनमानी एवं अनियमितताओं से परेशान किसान, वीडियो वायरल-
Last Updated: मई 10, 2020 " 03:39 पूर्वाह्न"
रतलाम/धामनोद:9 मई 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के धामनोद में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी केन्द्र का मोकामुआयना क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामर,एवं क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना क्रमशः-क्रमश: अपने दौरे के दौरान कर चूके हैं फिर भी मनमानी, भष्ट्राचार एवं अव्यवस्थाओं के कारण यहाँ किसानों को दुविधा से निजात नहीं मिली माली हैं, शासन के आदेश अनुसार रतलाम जिले के धामनोद में कृषक सहकारिता संस्था द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र पर समर्थन मूल्य पर गेंहू की शासकीय खरीद चल रहीं हैं जहाँ अनियमितताओं , मनमानी एवं भष्ट्राचार का बोल बाला चल रहा है, गेंहू खरीद केंद्र के वायरल वीडियो ने यहाँ जवाबदारों की पोल खोल कर रख दी है, वायरल वीडियो में अपने गेहूं का तोल करवाने के लिए किसानों को तुलावटी हम्माल को घूस देने पर विवश् होना पड़ा है तो वहीं हम्माल और अधिक रुपये की मांग भी कर रहा है, तथा खास सुत्तों एवं कृषकों से मिलीं जानकारी अनुसार गत सिजन में पाले के कारण किसी कृषक के गेहूं का कलर्स थोड़ा भी बिगडा़ हुआँ है तो उसके गेहूं को तोलने के लिए यहाँ के जवाबदार आना कानी करेंगे और फिर ले देकर तुलाई करवाएंगे,
परिवहन समय नहीं किये जाने से अव्यवस्था उत्पन्न-
एक दिन में 20 से 25 किसानों को एस एम एस मिलने एवं तोल समय पर नहीं होने तथा उपार्जन केन्द्र से खरीदे गये गेहूं का भी यहाँ से परिवहन समय पर नहीं होने के कारण उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाओं में बाधा उत्पन्न करने का एक कारण सामने आया है, एस एम एस मिले पर बड़ी संख्या में किसान उपार्जन केन्द्र पर पहुँच रहे हैं वाहनों की लम्बी लाइनें देखीं जा रहीं हैं उपज वाहनों में भर कर लाइनों में लगे किसानों के गेहूं तुलाई का नम्बर दो से तीन दिन में आ रहा है, तो वहीं उपार्जन केन्द्र पर तुलाई किये गए गेहूं का भारी मात्रा ढेर लागा हुआ है जिस से तुलाई व्यवस्था में भी परेशानी हो रही हैं,
सर्व सुविधा युक्त ढेड़ करोड़ का बहुउद्देशीय वाणिज्यिक कृषक सेवा केन्द्र किस काम का-
धामनोद में सैलाना रोड़ साईं मंदिर क्षेत्र में शासन ने क्षेत्र के किसानों को सुविधा देने के लिए लगभग ढेड़ करोड़ रुपये की लागत राशि से बहुउद्देशीय वाणिज्यिक कृषक सेवा केन्द्र का निर्माण करवाया है जो सर्व सुविधा युक्त होकर बडे़ क्षेत्र फल में निर्माणित हैं, और इसी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की शासकीय खरीदी चल रहीं हैं,
यहाँ कृषकों के विश्राम के लिए भी एक भवन का निर्माण किया गया है जो जरुरी सुविधा युक्त है
लेकिन यहाँ कृषकों को कितनी सुविधा व सेवा मिल रहीं हैं
यह हमारें ग्राउंड रिपोर्टिंग में सामने आया है, शनिवार – रविवार रात्रि को समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केन्द्र के गेट बंद कर दिया गया था लेकिन शासकीय खरीदी में अपने गेहूं लेकर आये करीबन 25 से 30 वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, जब की अंदर प्रयाप्त जगह होकर एक भी वाहन अंदर नहीं था,
फिर भी रात्रि के समय जगल के सुनसान अंधेरे रास्ते पर ही कृषकों को उपज से भरें वाहनों के साथ छोड़ दिया गया, अगर ऐसे समय में इन कृषकों के साथ हानि, अनहोनी हो जाती है तो आखिर इसका जिम्मेदार होगा कौन ? यहाँ उपार्जन केन्द्र पर पूर्व में भी किसानों के गेहूं चोरी होने की वारदात हो चुकी हैं,
सांसद व विधायक के दौरे के दौरान इनके साथ फोटो खिंचवाने वाले जन जन के…… नेता वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं केवल
फोटो सेशन करवाने का अवसर प्राप्त होता है तथी आम जनता , किसानों की समस्या सुनने निकलते हैं,
उपार्जन केन्द्र पर जो किसानों को परेशान कर अवैध जबराना नजराना लिया जा रहा है
इस की जांच आवस्यक है अन्यथा किसानों का भरोसा सरकारी खरीदी केन्द्र एवं सरकार के प्रति विसवास बना रहे,
उपार्जन केन्द्र के अंदर खाली मेदानइस तरह कृषक अपनी उपज लेकर रात के अंधेरे में उपार्जन केन्द्र के गेट से बाहर रात बिताते है,