तेन्दुआ खाल सहित तीन गिरफ्तार

  
Last Updated:  जुलाई 6, 2020 " 06:54 अपराह्न"

 

भोपाल:06 जुलाई 2020 (स्पष्ट खबर) |

वन विभाग की वाइल्ड लाईफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो जबलपुर औरछत्तीसगढ़ वन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन व्यक्तियों को वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल और अन्य अंगों के साथ गिरफ्तार किया है। वन्य प्राणी अवययों का अन्तर्राज्यीय अवैध कारोबार करने वाले डिण्डोरी निवासी रामसिंह और भगवानी तथा अनूपपुर निवासी शक्ति सिंह को डिण्डोरी जिले में अमरकंटक रोड ग्राम जगतपुर से गिरफ्तार किया। मध्यप्रदेश वन्य प्राणी मुख्यालय को इन अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। तीनों आरोपियों को विशेष टीएसएफ न्यायालय जबलपुर में पेश किया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या इसमें एक संगठित गिरोह शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं, जिसकी विवेचना की जा रही है।

 2,065 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *