अपात्र हितग्राहियों को सूची से विलोपन किए जाने हेतु दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2020 –
Last Updated: अगस्त 5, 2020 " 02:50 अपराह्न"
रतलाम /धामनोद:5 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देश पूर्व में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा बीपीएल तथा अन्य 25 श्रेणियों के हितग्राहियों का सत्यापन एवं राशन मित्र ऐप पर करवाया जा चुका है तथा सर्वे में अपात्र पाए गए 913 हितग्राहियों की सूचियां नगर परिषद में प्राप्त हो चुकी है इन सूचियों के अनुसार अपात्र हितग्राहियों को पात्रता सूची से विलोपित किया जाना है अपात्र हितग्राहियों की सूचियां अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रतलाम ग्रामीण रतलाम नगर परिषद धामनोद संबंधित क्षेत्र के उचित मूल्य दुकान तथा गांधी चौक धामनोद स्थित सहकारी भवन पर चस्पा की जा चुकी है मुख्य नगर पालिक अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित स्थलों पर हितग्राहियों द्वारा अवलोकन किया जा सकता है तथा इन सूचियों के संबंध में किसी भी हितग्राही को आपत्ती हो तो वह अपनी दावा आपत्ति दिनांक 7 अगस्त 2020 तक अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रतलाम ग्रामीण रतलाम तथा नगर परिषद धामनोद में आवश्यक दस्तावेज सहित लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं निर्धारित समयावधि में कोई आपत्ति प्राप्त न होने की दशा में शासन स्तर से अपात्र हितग्राहियों को पात्रता सूची से विलोपित किए जाने की कार्यवाही की जावेगी|