मध्यप्रदेश में शनिवार को बाजार बंद नहीं रहेगा, रात के कर्फ्यू में ढील

  
Last Updated:  अगस्त 6, 2020 " 08:55 अपराह्न"

भोपाल:6, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)|मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने कोरोनावायरस के कंट्रोल के लिए की जा रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में परिवर्तन किया है। सरकार ने आज ग्वालियर और धार जिले की समीक्षा की। 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आज से पहले तक शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता था परंतु आज के बाद शनिवार को बाजार बंद नहीं करवाया जाएगा। रात का कर्फ्यू जो रात 8:00 बजे से लागू था, उसे 10:00 बजे से कर दिया गया है। बाजार में कुछ दुकानें (होटल/रेस्टोरेंट आदि) रात में 10:00 बजे तक खोली जा सकती हैं। रात में 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

 949 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *