देवास जिले में अब तक 597.27 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

  
Last Updated:  अगस्त 13, 2020 " 03:35 अपराह्न"

देवास: 13,अगस्त,2020(स्पष्ट खबर)| जारी मानसून सत्र में दिनांक 13 अगस्‍त 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 597.27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 312, टोंकखुर्द में 431, सोनकच्छ में 847, हाटपीपल्या में 708, बागली में 606, उदयनगर में 691.40, कन्नौद में 511, सतवास में 379 तथा खातेगांव में 890 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले 24 घंटे में 16.11 मिमी औसत वर्षा दर्ज
पिछले 24 घंटे में देवास में 13, टोंकखुर्द में 14, सोनकच्छ में 15, हाटपीपल्या में 16, बागली में 04, उदयनगर में 23, कन्नौद में 20, सतवास में 10 तथा खातेगांव में 30 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
पिछले साल अब तक 614.56 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी
         अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 614.56 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 458, टोंकखुर्द में 729, सोनकच्छ में 845, हाटपीपल्या में 385, बागली में 641, उदयनगर में 638.40, कन्नौद में 556, सतवास में 623, खातेगांव में 656 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। 
 

 1,390 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *