उप निर्वाचन में अभी तक कुल 19 करोड़ से अधिक की हुई जप्ती

  
Last Updated:  अक्टूबर 28, 2020 " 06:44 अपराह्न"

भोपाल| संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोहित बुंदस ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक शराब, वाहन, नगदी एवं अन्य सामग्री लागत 19.45 करोड़ रूपये की जप्ती की गयी। आबकारी विभाग द्वारा 1 लाख 2 हजार 83 लीटर शराब जिसका मूल्य 4.81 करोड़ रूपये है तथा पुलिस द्वारा 98 हजार 822 लीटर शराब जिसका मूल्य 3.28 करोड़ रूपये है, जप्त की गई है। साथ ही 3.66 करोड़ रूपये नगद जप्ती हुई है। शराब जप्ती के साथ वाहन, अन्य सामग्री की जप्ती भी हुई है, जिसका मूल्य 6.33 करोड़ रूपये है। पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग द्वारा 1 हजार 522 कि.ग्रा. ड्रग्स जप्ती की कार्यवाही की गई जिसका मूल्य 1.38 करोड़ रूपये है।

इसके अतिरिक्त खण्डवा जिले की 175-मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनगांव के चेक पोस्ट पर एसएसटी की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दस लाख दस हजार रूपये की राशि जप्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया, जिस पर आयकर विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

 1,476 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *