हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीसी बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत
Last Updated: दिसम्बर 8, 2021 " 06:45 अपराह्न"
बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन, पीएम मोदी ने कहा- गहरा दुख पहुँचा है
भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया है। तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. इस हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई है। सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था
With deep regret, it has now been ascertained that Gen Bipin Rawat, Mrs Madhulika Rawat and 11 other persons on board have died in the unfortunate accident.
भारतीय वायु सेना के मुताबिक़ ये एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिन में ही बिपिन रावत के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाक़ात की थी। इसके बाद सेनाध्यक्ष नरवणे भी बिपिन रावत के घर पहुँचे थे। जनरल रावत को एक जनवरी, 2020 को देश का पहला चीफ़ डिफेंस ऑफ स्टाफ़ नियुक्त किया गया था. वायु सेना ने जानकारी दी है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की है. उन्होंने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना की है. उनका इलाज किया जा रहा है..।