मध्य प्रदेश के डॉक्टर शुभम पांडे की कोरोना से मौत, संक्रमित लोगों को बचाते-बचाते शहीद हो गए –

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2020 " 12:12 पूर्वाह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर शहर में स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के युवा डॉक्टर शुभम उपाध्याय का निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र 30 वर्ष थी। वह लंबे समय से लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया

मुझे और पूरे मध्यप्रदेश को उन पर गर्व है। हमारी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह वज्रपात सहने की क्षमता प्रदान करें। मैं और प्रदेश सरकार, डॉ. शुभम उपाध्याय के परिवार के साथ खड़ी है।
डॉक्टर बनते समय उन्हें जो शपथ दिलाई जाती है, उसका एक-एक अक्षर डॉ. शुभम ने सार्थक कर दिखाया। उन्होंने देश का एक सच्चा नागरिक होने का परिचय दिया। मैं ऐसे भारत माँ के सपूत के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें।

 2,001 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *