व्यक्ति को कभी मैदान नहीं छोड़ना चाहिये- उज्जैन महापौर मुकेष टटवाल
नगर के प्रबुद्धजन दे रहें है खेलो को बढ़ावा-पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी
Ratlam: नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में 22 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही महापौर चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल, उज्जैन महापौर मुकेष टटवाल, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा षर्मा, बाबुलाल पटेल, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष जयवंत कोठारी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया आदि के आतिथ्य में भव्य आतिशबाजी, लेसर लाईट, बैण्ड की सुमधुर धुन के साथ हुआ।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि खेलो से व्यक्तित्व का विकास होता है, स्वास्थ्य मजबूत होता है, व्यक्ति में अनुषसान आने के साथ ही जीतने का जज्बा भी मिलता है।

उज्जैन महापौर मुकेष टटवाल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम के जनप्रतिनिधियों को खेलो से पुराना नाता रहा है यहां पर कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताऐं होती है , महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा प्रारंभ की गई महापौर चैंपिंयस ट्रॉफी खेलो को बढ़ावा देने हेतु सराहनीय कदम है। उन्होने कहा कि व्यक्ति को कभी मैदान नहीं छोड़ना चाहिये, जीवन में सफलता कभी भी पक्की नहीं होती तथा असफलता कभी अंतिम नहीं होती।
पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देष्य से महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा प्रारंभ की गई महापौर चैंपिंयस ट्रॉफी प्रषंसनीय कदम है, इन्ही बढ़ावों से आज खेलो में भारत को अंतर्राश्ट्रीय सम्मान मिल रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कुछ समय से यह देखने में आ रहा है कि नगर में निरंतर खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित हो रही है जो प्रषंसनीय है महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा प्रारंभ की गई महापौर चैंपियंस ट्रॉफी टुर्नामेंट से खिलाड़ी निष्चित् प्रोत्साहित होगे।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा षर्मा ने इस अवसर पर कहा कि महापौर चैंपिंयस ट्रॉफी का आयोजन करवाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल बधाई के पात्र है, खेल को बढ़ावा देने हेतु इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिये।
महापौर चैंपियंस ट्रॉफी टुर्नामेंट का षुभारंभ अतिथियों द्वारा राश्ट्र गान व दीप प्रज्जवलन के साथ किया इसके बाद टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजित प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग लें रही है जो अगले 8 दिनों तक अंतराश्ट्रीय चैंपियंस ट्रॉफी के पैटर्न पर रोमांचक मुकाबले खेलेंगी।
प्रथम दिन जवाहर इलेवन व श्री ईलेवन तथा बाबुस तथा एम.पी. पुलिस के मध्य मुकाबला होगा । श्री इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार व ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार मैन ऑफ द सिरीज 31 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट फील्डर 5,100 व ट्रॉफी तथा मैन ऑफ द मैच 2,100 व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेष गांधी, कृश्णकुमार सोनी, विनोद यादव, महापौर परिशद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विषाल षर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्शद हितेष कामरेड, षक्तिसिंह राठौर, योगेष पापटवाल, परमानन्द योगी, श्रीमती निषा सोमानी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती षबाना, पूर्व महापौर परिशद सदस्य पवन सोमानी, पार्शद प्रतिनिधि संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, रमेष पांचाल, किषोरसिंह, राठौर, षेरू पठान, महापौर चैंपियंस ट्रॉफी समिति सदस्य राकेश मिश्रा, नीलेश पटेल, गोपाल जाट, योगेंद्र सिंह जादौन,गणपत जाट,राजेंद्र चौधरी, रतन कोहले, अक्षय संघवी, प्रिंस बन्ना, गोपाल छारंग, संदीप चौहान, अनुज शर्मा, अभी शर्मा,धीरज प्रजापति, ओम जाट,दिनेश पटेल, निलेश शर्मा,शुभ दशोत्तर,अंकुश श्रीवास्तव, जय वर्मा,नारायण सांखला,सोनू राजोरिया, अजय शर्मा,अजय मालाकार, रितेश गोसर,राजेश सोनकर, रोहित पाल, चंचल चौहान, समाजसेवी, रतलाम के गणमान्य नागरिक, क्रिकेट जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां’ और सभी ’दस टीमों के खिलाड़ी’ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विकास षैवाल ने किया व आभार राकेष मिश्रा ने माना।
534 total views



















