किसान आंदोलन ब्रेकिंग: अमित शाह और किसान नेताओं की बातचीत बेनतीजा, कृषि क़ानून वापस लेने से इनकार
Last Updated: दिसम्बर 9, 2020 " 12:37 पूर्वाह्न"
दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ 13 किसान नेताओं की बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला , बैठक में मौजूद किसान नेता हनन मुल्ला ने बाहर आकर बताया कि बुधवार 9 नवंबर की बैठक अब नहीं होगी. साथ ही केंद्र सरकार किसान नेताओं को अपना एक लिखित प्रस्ताव भेजेगी, मंगलवार देर राथ ख़त्म हुई बैठक के बाद उन्होंने बताया, “अमित शाह ने कहा है कि किसान नेताओं को कल एक लिखित प्रस्ताव भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि एपीएमसी, एसडीएम की पावर समेत चार-पांच विषय जो उठाए गए हैं, उनपर हम लिखकर दे देंगे. अमित शाह ने कहा आप उसपर चर्चा करो और फिर परसो बात करेंगे.”
हनन मुल्ला ने कहा कि सरकार का लिखित प्रस्ताव मिलने के बाद किसान नेता बैठक कर अपनी आगे की रणनीति बनाएंगे.
उन्होंने बताया, “मंत्री ने कहा है कि आप प्रस्ताव पर पहले विचार करें, उसे पढ़कर आएं, फिर बात करेंगे.”
किसान नेता हनन मुल्ला ने कहा कि सरकार कृषि क़ानून वापल लेने को तैयार नहीं और अब किसान नेताओं के दोबारा बैठक में आने की संभावना कम है.
वहीं बैठक में मौजूद एक अन्य किसान नेता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि बैठक में वहीं चर्चाएं होती रहीं, जो पिछली पांच मीटिंग में हुई है. “उनका प्रस्ताव यही है कि इसमें जो सुधार चाहते हैं हम करने को तैयार हैं.”
ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव हनन मुल्ला ने बताया कि किसान नेता बुधवार दोपहर 12 बजे सिंघु बॉर्डर पर बैठकर करेंगे.