बारात में चली गोली, बच्चे की आंख को चीरते हुए निकली

  
Last Updated:  दिसम्बर 12, 2020 " 07:00 अपराह्न"

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया। पास ही के गांव में रात 10 बजे के बाद शादी के लिए बारात निकाली जा रही थी। उसी दौरान बंदूक से गोली चलने की आवाज आती है।
जिला मुख्यालय से पास में ही लहरची गांव में इंदर सिंह जी के यहां नेवज ग्राम से बारात आयी थी। जहां रात 10 बजे किसी बाराती द्वारा हर्ष फायरिंग की जाती है। जिससे बारात देख रहे गोविंद को गोली लग जाती है। बंदूक की गोली बच्चे की आंख के आर-पार जाती है और खोपड़ी के परखच्चे उड़ा देती है। रात में गोली लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो जाती है।
घटना के बाद रात में ही उसे कोतवाली थाना ले जाया गया। जहां से सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अपने बच्चे की दर्दनाक मौत से परिजन सकते में रह गए हैं।

 1,797 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *