रतलाम मंडी में मटर फली 5 रुपये किलों, मौसम ने बिगाड़ा भाव या किसान आंदोलन का असर-
Last Updated: दिसम्बर 15, 2020 " 04:34 अपराह्न"
रतलाम| मावठे की बारिश एवं कोहरे के कारण मटरफली की फसलों के भाव में भारी भारी गिरावट आई है दो दिन पूर्व 25 रुपये बिकने वाली मटरफली 5 रुपये किलों में बिक रहीं हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है |
मटरफली की तुडाई, भाडा भी नहीं निकल रहा-
क्षेत्र में रबी सीजन में मटरफली की खेती बढे़ पैमाने पर की जाती है, सैलाना बस स्टेंड के पास रतलाम सब्जी मंडी में शाम को बड़ी मात्रा में वाहनों में मटरफली लेकर किसान अच्छे भाव मिलने की आस में पहुँच रहे हैं लेकिन मिली जानकारी अनुसार सब्जी मंडी में रतलाम जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कृषक मटर फली लेकर पहुँच रहे हैं लेकिन यहाँ पिछले दो तीन दिनों से मटरफली के जो भाव कृषकों को मिल रहें हैं उससे लागत तो क्या तुडाई, ढुलाई भी नहीं निकल रहीं हैं| रतलाम सब्जी मंडी में थोक में मटरफली 5 / 6 रुपये किलों बिक रहीं हैं, एक बोरी में 50 किलों मटरफली की भर्ती रहती है
ad
50 किलों मटरफली तुडाई में 220 रुपये की मजदूरी, 10 रुपये का खाली (बोरी) बारदान , 10 रुपये हम्माली, एवं दूरी के हिसाब से वाहन भाड़े की लागत आ रही हैं और मंडी में मटर फली के 50 किलों बोरी के 250 रुपये मिल रहें हैं जिससे किसानों को तुडाई ढुलाई, भाडा भी नहीं मिल रहा है तो बीज, दवाई, खाद,एवं बोआई जुताई का खर्च निकालने की बात ही बेमानी है|
मावठे की बारिश के कारण फसल में नुकसान के डर से जल्दी तुडाई करवा रहे किसान-
फोटो मटर फली की खडी फसल का,बारिश के बाद से क्षेत्र कोहरे के आगोश में रहता है,
जानकारी अनुसार क्षेत्र में हुई मावठे की बारिश के कारण तुडाई के लिए तैयार जो मटरफली हुई है उसमें नुकसान का अंदेशा है इस लिए किसान अधिक मजदूर लगाकर जल्दी खेत से मटरफली निकालने में लगे हुए हैं
इस कारण मंडी में बड़ी संख्या में मटरफली लेकर वाहन पहुँच रहे हैं, रतलाम सब्जी मंडी में सोमवार साय को बड़ी संख्या में पहुंचे वाहनों के कारण जाम की स्थिति निर्मित हुई है|
मटरफली भाव पर मावठे की बारिश या किसान आंदोलन का असर-
जहाँ क्षेत्र में मावठे की बारिश के बादल अभी भी आसमान में अपनी उपस्थिति दिखा रहे हैं वहीं दिल्ली में चल रहें किसान आंदोलन को भी मटरफली के भाव को प्रभावित करना बताया जा रहा है
किसानों के अनुसार रतलाम सब्जी मंडी से दिल्ली, मुम्बई, पंजाब, गुजरात आदि महानगरों एवं राज्यों के व्यापारी प्रति वर्ष सीज़न में मटर फली खरीदने आतें है लेकिन इस बार बाहरी व्यापारी भी मंडी में मटर खरीदी करते नहीं देखें गए हैं इस कारण भी मटरफली के भाव में कमी हैं|
बारिश एवं खराब मौसम से भाव कम है-
रितेश पाटीदार व्यापारी सब्जी मंडी रतलाम,
मंडी में ताज़ा भाव पी एस एम मटरफली के भाव 5 से 7 रुपये किलों का है वहीं गोल्ड (चाईना) मटरफली का भाव 9 से 13 रुपये का है| बारिश एवं बिगड़े मौसम के कारण मटरफली खराब हो ने का चांस अधिक रहता है इस कारण किसानों को कम भाव मिल रहें हैं दिल्ली में चल रहें किसान आंदोलन का मंडियों पर असर नहीं है|
रतलाम सब्जी मंडी में पहुंचे किसान कहते हैं
रतलाम सब्जी मंडी में मटरफली लेकर पहुंचे धामनोद के किसान सुरेश (खाकरीया) पाटीदार ने बताया कि मटरफली की तुडाई ढुलाई मजदूरी निकलने इतने भी भाव नहीं मिल रहा है बाहरी व्यापारी भी इस बार कम आये है लेकिन बाहरी जिलों से अधिक कृषक मटरफली लेकर रतलाम मंडी पहुँच रहे हैं मंडी गेट पर जाम की स्थिति निर्मित होती है|