सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति, किसान विभाग में तत्काल आवेदन करें : एसडीओ श्री मंडलोई
Last Updated: अगस्त 7, 2020 " 08:43 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद: 7 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति ने किसानों के चहरों पर मायूसी ला दी है, क्षेत्र में अभी तक न बारिश की लम्बी खिंच रहीं न हीं अति वर्षा हुईं फिर भी सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति होने से किसान दुखी है, जानकारी अनुसार रतलाम जिले के धामनोद क्षेत्र में कई किसानों के खेतों में सोयाबीन की खडी़ फसलों में अफलन की स्थिति है
इन किसानों के खेतों में खड़ी सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति है- भवानीशंकर, दुर्गा शंकर, मुकेश शांतिलाल रोजाणा , श्यामलाल पाटीदार, भगवतीलाल रोजाणा, शंभु सिंह, रतन सिंह, गोपाल सिंह, श्रीमती कांतिबाई भरतलाल पटेल, श्रीमती सुगनबाई ईश्वरलाल ताली, कैलाश पिता कन्हैया बावड़ीवाले आदी कई किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति बनी हुई है|
किसान आवेदन करें– सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति से हमारे द्वारा एसडीओ कृषि विभाग सैलाना श्री मंडलोई को अवगत करवाया गया जिस पर एसडीओ श्री मंडलोई ने बाताया की जिन किसानों के फसलों में अफलन की शिकायत है वै उप संचालक कृषि अधिकारी महोदय को आवेदन देवे आवेदकों के हस्ताक्षर सीरियल नंबर से लिख कर देवे जिस पर हमारी टीम का गठन होगा जिस में वैज्ञानिक आयेंगे संबंधित क्षेत्र अधिकारी रहेगें संबंधित किसान तत्काल आवेदन करें विभाग द्वारा किसानों के खेतों तक पहुँच कर जांच की जाएगी |