रतलाम: धामनोद सैलाना रोड़ सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

  
Last Updated:  फ़रवरी 16, 2021 " 02:40 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद| मंगलवार रात को धामनोद सैलाना रोड़ सड़क हादसे में सैलाना थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक के दो पहिया वाहन की बस से भिड़त हो गई थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सैलाना थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश पिता भेरूलाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खोखरा धामनोद रात को बाइक से जा रहे थे उस समय रतलाम-सैलाना रोड पर धामनोद के संजय कॉलोनी के पास रात करीब ग्यारह बजे के लगभग सामने से आ रही जायसवाल बस सर्विस क्रमांक MP13P 0538 से आमने-सामने भिड़त हो गई। जिससे बाइक सवार रमेश भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे|

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी धामनोद एवं सैलाना थाने पर मौजूद पोलिसकर्मी और स्थानीय लोगो ने घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरो ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में बस चालक फ़रार बताया जा रहे है। वही पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
मृतक रमेश भेरूलाल के शव का पोस्टमार्टम कर आज परिजनों को सौप दिया गया |

पुलिस चौकी धामनोद पर श्रद्धांजलि दी-

पुलिस चौकी धामनोद पर प्रधान आरक्षण मृतक रमेश को श्रद्धांजलि दी

प्रधान आरक्षक रमेश के शव को जिला अस्पताल से पुलिस वाहन में लाया गया, पुलिस चौकी धामनोद पर प पुलिस चौकी धामनोद एवं थाना सैलाना के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों तथा नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तद पस्चात प्रधान आरक्षक रमेश के शव को इनके गाँव खोकरा ले जाया गया जहाँ पर इनका अंतिम संस्कार किया गया| अंतिम संस्कार में परिजन, रिश्तेदार, गांव के नागरिक एवं पुलिस कर्मचारियों शामिल हो कर श्रद्धांजलि दी|

 4,221 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *