BF के साथ कूदने से पहले GF ने हाथ छुड़ा लिया, लड़का गिरकर मर गया, लड़की वापस घर चली गई –

  
Last Updated:  मार्च 21, 2021 " 09:24 अपराह्न"

इंदौर। यह एक ऐसी रियल लव स्टोरी है जिसका अंत सुनने के बाद लड़कियों के साथ जीने मरने वाले वादे पर विश्वास करने से पहले कोई भी लड़का सहम जाएगा। आजाद नगर में गुना से भागकर आए प्रेमी युगल ने साथ मरने का फैसला किया। दोनों एक साथ पुलिस की मौजूदगी में बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए। आत्महत्या के लिए कूदने के ठीक एक क्षण पहले लड़की ने अपना हाथ छुड़ा लिया और लड़का बिल्डिंग से नीचे गिर गया। लड़के की मौत हो गई जबकि लड़की अपने परिवार के साथ गुना वापस चली गई।

लव स्टोरी कब शुरू हुई यह तो पता नहीं लेकिन घटना शनिवार दिनांक 20 मार्च 2021 स्थान मुसाखेड़ी, शहर इंदौर की है। यहां एक युवक और युवती किराए पर रहने के लिए आए थे। दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी बताया था लेकिन लड़की की उम्र कुछ कम लग रही थी। इसलिए लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इधर गुना पुलिस दोनों की तलाश में इंदौर आ चुकी थी, क्योंकि लड़की अवयस्क (उम्र 18 साल से कम) है और लड़की के परिवार वालों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 
प्रॉपर इंफॉर्मेशन मिलने के बाद जब आजाद नगर थाना और गुना जिले की पुलिस मूसाखेड़ी के पालदा में स्थित उस मकान पर पहुंचे जहां दोनों रह रहे थे, तब युवक मोनू ने अपनी नाबालिग धर्म पत्नी के साथ फैसला लिया कि यदि हम साथ जी नहीं सकते तो साथ मर जाएंगे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों बिल्डिंग की छत पर पहुंचे। दोनों को एक साथ छलांग लगानी थी। जंप करने के ठीक पहले लड़की ने मोनू के हाथ से अपना हाथ झटक लिया। मोनू बिल्डिंग के नीचे गिर गया। लड़की छत पर सब देखती रही। मोनू की मौत हो गई और पुलिस ने लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया।

 2,995 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *