किसानों की सुविधा के लिए सहकारी बैंकों का समय बढ़ाएं – सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया

  
Last Updated:  मई 18, 2021 " 10:33 अपराह्न"

भोपाल|सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने किसानों को बैंकों से राशि के आहरण और बैंक सुविधा देने के लिए सहकारी बैंक की शाखाओं में कार्य का समय बढ़ाने के निर्देश आयुक्त सहकारिता श्री नरेश पाल एवं एम. डी. केंद्रीय सहकारी बैंक श्री प्रदीप नीखरा को दिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी बैंकों का कार्य समय प्रात: 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कर दिया गया था, जिसे सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया के निर्देश पर सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कर दिया गया है। जिससे किसान अब उपार्जन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का आहरण आसानी से कर सकेंगे।

एटीएम से भी निकाल सकेंगे राशि

सहकारी बैंक खाता धारक किसान अब किसी भी एटीएम से नि:शुल्क राशि का आहरण कर सकेंगे। मंत्री डॉ. भदोरिया ने निर्देश दिए है कि सभी किसानों को एटीएम कार्ड जारी किए जाएं ताकि किसान अपनी सुविधानुसार किसी भी समय, किसी भी एटीएम से राशि का आहरण कर सकें। इससे जहां एक और सहकारी बैंकों में भीड़ कम होने से कोरोना संक्रमण से बचाव होगा। साथ ही, किसान भी आसानी से राशि का आहरण कर पाएंगे।

 476 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *