रतलाम/ नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

  
Last Updated:  मई 28, 2026 " 08:01 अपराह्न"

Ratlam: नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

रतलाम 28 मई(स्पष्ट खबर)। म.प्र. शासन के दिशा निर्देशानुसार गुण नियंत्रण सघन अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में विकासखण्‍डवार गठित निरीक्षक दल द्वारा  28 मई  को खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की फर्मों का विकासखंड सैलाना में सचिन कृषि सेवा केन्द्र सरवन, अरुण कृषि सेवा केन्द्र सरवन तथा महेश कृषि सेवा केन्द्र सैलाना का औचक निरीक्षण कर पी.ओ.एस. मशीन स्‍टॉक का मिलान ई विकास प्रणाली के ई-उर्वरक एप्‍प से किया गया। निरीक्षण के समय सचिन कृषि सेवा केन्द्र सरवन फर्म बंद पाई गई, उक्त फर्म पर स्‍थानीय कृषक सुल्तान सिंह निवासी पाटडी द्वारा ई-टोकन लेकर खाद लेने दुकान पर पहुंचे तो फर्म संचालक बिना पूर्व सूचना के दुकान बंद कर चले गए। उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सैलाना यादवेन्द्र सिंह निनामा द्वारा फर्म सचिन कृषि सेवा केन्द्र को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। उप संचालक कृषि आर.के.सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की पुनरावृति जिले में कहीं भी होती है तो नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। साथ ही सैलाना के 3 उर्वरक फर्मों से 3 नमूने लिए गए। विकासखंड जावरा के निरीक्षण दल द्वारा फर्म धामेडी एग्रो सॉल्यूशन जावरा, जय श्री श्याम कृषि सेवा केंद्र जावरा तथा राठौर कृषि सेवा केंद्र जावरा का निरीक्षण कर उर्वरकों के 4 नमूने लिए गए। विकासखंड रतलाम के निरीक्षण दल द्वारा फर्म नाकोड़ा ट्रेडर्स बांगरोद, जय किसान फर्टिलाइजर धराड का निरीक्षण कर उर्वरकों के 6 नमूने लिए गए। विकासखंड आलोट के निरीक्षण दल द्वारा फर्मों का निरीक्षण कर उर्वरकों के 10 नमूने लिए   जाकर विभिन्न प्रयोगशालाओं में परीक्षण हेतु भेजे गये है। उक्‍त नमूने प्रयोगशाला की जांच में यदि कोई नमूना अमानक पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध अधिनियम के अनुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। विकासखंड सैलाना में निरीक्षण के समय उप संचालक कृषि आर.के.सिंह, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सैलाना नानसिंह मण्‍डलोई, उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सैलाना यादवेन्द्र सिंह निनामा तथा विकासखंड रतलाम में सहायक संचालक कृषि भीका वास्‍के, निरीक्षक के.एस.वसुनिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बालचंद्र डोडियार, विकासखंड जावरा में अनुविभागीय अधिकारी कृषि जावरा सोहन सिंह राठौर, निरीक्षक एवं वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी जावरा के.आर.खेड़े, कृषि विस्‍तार अधिकारी इंदरसिंह भयडिया तथा विकासखण्‍ड आलोट में उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी आलोट नीतेश सागित्रा, कृषि विस्‍तार अधिकारी रामचंद निनामा, पवन परमार उपस्थित थे ।

 उप संचालक कृषि आर.के.सिंह ने जिले के किसान भाईयों से अपील की है कि जिले में खरीफ फसलों के लिए कपास, मक्‍का, अरहर, सोयाबीन एवं उडद आदि के बीजों का भण्‍डारण एवं विक्रय का कार्य शुरू हो गया है। शासन द्वारा इस वर्ष कपास बीज के पैकेट की दरें निर्धारित कर दी गई है, जिसमें कपास बीजी-1 के 475 ग्राम प्रति पैकेट की कीमत  635 रू. कपास बीजी-2 के 475 ग्राम प्रति पैकेट की कीमत 901रू. है। किसान भाई पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज खरीदें और खरीदे गये बीज का पक्‍का बिल अवश्य ले। बिल पर बीज की किस्‍म, कपंनी का नाम, बैच नंबर या  लॉट नंबर, बीज उत्‍पादन अंतिम तिथि, दर तथा मात्रा स्‍पष्‍ट रूप से लिखी होनी चाहिए। मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए किसान भाई खेत में एक ही फसल या एक ही किस्‍म लगाने की भूल ना करें।

 217 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *