रतलाम: किल कोरोना अभियान सर्वे की आड में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी सरकारी डाक्टर

  
Last Updated:  मई 22, 2021 " 08:08 अपराह्न"

रतलाम| मध्यप्रदेश में शासन द्वारा चलाए जा रहे किल कोरोना अभियान की आड़ में ईसाई मिशनरियों द्वारा अंधविश्वास फैला ने का प्रयत्न कर ईसाई मिशनरीज एजेण्डा चलाने का मामला सामने आया है | किल कोरोना अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन द्वारा गांव गांव में सर्वे किया जा रहा है। लेकिन इसकी आड में ईसाई मिशनरीज भी सक्रिय हो गए है। आदिवासी अंचल बाजना में आज ऐसा ही एक मामला सामने आया,जहां किल कोरोना का सर्वे कर रही शासकीय डाक्टर सर्वे के साथ साथ ईसाई धर्म का प्रचार करती पर्चे बांटते पाई गई।

बांटें गए पर्चे

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बाजना में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर किल कोरोना अभियान का सर्वे कर रही है। इसी सर्वे में नियुक्त डा.संध्या तिवारी पिछले कई दिनों से ईसाई मिशनरीज का एजेण्डा चला रही थी। वह अपने सर्वे के दौरान ईसाई धर्म के प्रचार के पर्चे बांटने के साथ साथ लोगों को कहती थी कि अगर आप कोरोना पाजिटिव हो तो ईसा मसीह की प्रार्थना करने से आप नेगेटिव हो जाएंगे। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने मौके पर जाकर उक्त महिला चिकित्सक को पकडा। उसके पास बडी मात्रा में ईसाई धर्म के प्रचार के पर्चे मिले। वह जिस इलाके में सर्वे कर रही थी वहां के लोगों ने भी बताया कि वह कह रही थी कि ईसाई धर्म अपनाने से कोरोना नेगेटिव हो जाएगा।
उक्त महिला चिकित्सक द्वारा किल कोरोना अभियान की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार करने पर्चे बांटने का वीडियो भी सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है|

हिन्दू संगठनों ने उक्त चिकित्सक की शिकायत तहसीलदार व पुलिस को की है। बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद उक्त महिला चिकित्सक को वहां से हटा दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 380 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *