मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर, कमिश्नर कान्फ्रेंस से पूर्व अधिकारियों से संबोधन किया
Last Updated: सितम्बर 20, 2021 " 03:02 अपराह्न"
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर, कमिश्नर कान्फ्रेंस से पूर्व अधिकारियों से संबोधन के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश ने तय किया है कि हम जनकल्याण और सुराज अभियान चलाएंगे। अभियान के अंतर्गत हमने कई तरह के कार्यक्रम हाथ में लिए हैं। COVID-19 के संबंध में जितनी कल्याण की योजनाएं हैं। उन पर भी काम करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम हेल्प्लाइन की हर माह मॉनिटरिंग होगी। जनसुनवाई हम मंगलवार को करते रहे हैं तो कल से ही यह प्रारंभ हो जाएगी। 11 से 12 कमिश्नर, कलेक्टर सहित बांकी विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यालय में जनता से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनसुनवाई से निराकरण की भी हम लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। समाधान एक दिन योजना को हम फिर से प्रारंभ कर रहे हैं। सुराज का मतलब है काम, विकास गुणवत्ता के साथ पूरा हो।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रघुनाथ शाह,शंकर शाह के बलिदान दिवस पर हमने जनजातीय समाज के लिए राशन आपके द्वार, योजना के तहत राशन उनके पहुंचाएंगे। हम गरीब आदमी का शोषण नहीं होने दे सकते।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया से बचाव का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बैकलॉग पदों पर भर्ती, सेल्फ-हेल्प ग्रुप, एक-एक योजना पर हम चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 27 सितंबर को पहले डोज़ का 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य हमें पूर्ण करना है दिसंबर माह तक हमें दोनों डोज़ का 100% वैक्सीनेशन पूर्ण करना है। जो बच गए हों, उनकी सूची बना लें और उनको टीका लगवाएं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डोर-टू-डोर संपर्क करें, वैक्सीन ही रामबाण है कोरोना से बचाव का। डेंगू का भी वैरिएंट है पानी में लार्वा पनपता है। प्लेटलेट्स कम होते हैं जिंदगी पर बन आती है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लार्वा को खत्म करने का अभियान चलाएं, हम बीमारी को फैलने नहीं दे सकते। पानी को कहीं रुकने न दें और स्वच्छता रखें, ऐसी जागरुकता हमें फैलानी है। अपने प्रदेश को जनकल्याण और सुराज के मामले में एक मॉडल बनाकर खड़ा कर दें।