रतलाम: कलेक्टर ने किसानों के भेष में कर्मचारियों को भेजा उर्वरक खरीदने ,
Last Updated: नवम्बर 23, 2021 " 09:25 अपराह्न"
दुकानदार ज्यादा कीमत पर यूरिया बेचते पाए गए, एफआईआर दर्ज कराई
रतलाम। रतलाम जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क हैं। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जावरा में तीन दुकानों पर शासकीय कर्मचारी किसानों के भेष में उर्वरक खरीदने पहुंचे।
कर्मचारियों ने पाया कि दुकानदार निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत ले रहे हैं। 45 किलोग्राम के यूरिया कट्टे को भागीरथ बंसीलाल द्वारा 350 रूपए में बेचा जा रहा था तो वही विमल जैन चपड़ोद एग्रो एजेंसी तथा द्वारा कमल चपड़ोद किसान बीज भंडार द्वारा 450 रूपए में बेचा जा रहा था। अधिक मूल्य लेने पर दुकानदारों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की गई, पंचनामा बनाया गया, दुकानें सील कर दी गई और पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। तहसीलदार जावरा ने बताया कि दो दुकानों पर कोटवार तथा एक दूकान पर होमगार्ड सैनिक किसान के भेष में गए थे।
जिले में समस्त उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे निर्धारित कीमत पर ही यूरिया तथा अन्य उर्वरकों का विक्रय किसानों को करें अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
573 total views
Facebook Comments
Related Posts
जुलाई 23, 2021 सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह-
बुरहानपुर | किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि […]