बाबा केदारनाथ में मिले राहुल और वरुण गांधी, सालों बाद हुई चचेरे भाइयों की मुलाकात-

  
Last Updated:  नवम्बर 8, 2023 " 10:09 पूर्वाह्न"

पवित्र तीर्थ केदारनाथ धाम में मंगलवार को गांधी-नेहरू खानदान के उत्तराधिकारियों राहुल गांधी और वरुण गांधी के बीच मुलाकात की हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ देर तक वरुण गांधी की बेटी अनुसुया से बातचीत की।

केदारनाथ से रवाना होने से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वेटिंग रूम में देश के दो बड़े गांधी भाइयों की मुलाकात हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपने चचेरे भाई एवं भाजपा नेता वरुण गांधी से अचानक भेंट हुई और दोनों ने एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछी।

राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे, जबकि वरुण गांधी मंगलवार को यहां आए। राहुल केदारनाथ से रवाना होने को हेलीपैड की ओर बढ़ रहे थे। तभी उनकी नजर बीकेटीसी के वेटिंग रूम के बाहर खड़े वरुण गांधी पर पड़ी। राहुल ने फिर वरुण से मुलाकात की।

सुबह लगभग नौ बजे दोनों भाइयों की मुलाकात हुई। वरुण केदारनाथ में अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे। हालांकि इन दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात चंद सेकेंड की ही रही। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने किसी को फोटो खींचने नहीं दिया। दोनों नेताओं की सार्वजनिक जगहों पर मुलाकात बेहद कम मौकों पर होती है। ऐसे में इस बार ये मुलाकात बाबा केदार के दर पर हुई। हालांकि इस मुलाकात को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही नेता कुछ भी कहने से बचते दिखे। उधर, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजेय ने बताया कि समिति की तरफ से दोनों को बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया गया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com

 516 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *