MP news:प्रदेश की 418 नगरीय निकायों को मिली 226.74 करोड़ रूपये की राशि

  
Last Updated:  जनवरी 13, 2024 " 05:29 अपराह्न"

मध्य प्रदेश की 418 नगरीय निकायों को मिली 226.74 करोड़ रूपये की राशि

इससे नगरीय निकायों को वेतन और मानदेय की मिलेगी राशि

भोपाल। भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति की 226 करोड़ 74 लाख रूपये की राशि हस्तांतरित की है। यह राशि 418 नगरीय निकायों को दी गई है।

उल्लेखनीय है की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों की बैठक में कर्मचारियों को वेतन एवं मानदेय समय पर मिले इस उदृदेश्य से यह निर्देश दिये थे। इसी के पालन में आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास भरत यादव ने आज जनवरी माह के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि हस्तांतरित की है।

 813 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *